{"_id":"625d9b2fcdeece1e2115b8b5","slug":"shravasti-srawasti-news-lko62670747","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष मल्हीपुर के खिलाफ लेखपालों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष मल्हीपुर के खिलाफ लेखपालों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना प्रभारी की मनमानी से नाराज जमुनहा तहसील क्षेत्र के राजस्व लेखपालों ने नाराजगी जतायी है। आक्रोशित लेखपालों ने थानाध्यक्ष पर काम काज के दौरान उत्पीड़न बरतने का आरोप लगाते हुए काम काज करने में असमर्थता जतायी है। लेखपालों की तरफ से इस संबंध में एक ज्ञापन भी एसडीएम जमुनहा को सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील जमुनहा के अध्यक्ष राज किशोर यादव व मंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक की तरफ से एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि तहसील में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गांवों में करीब 12 से 15 लेखपाल कार्यरत हैं। इन्हें सरकारी काम काज के निर्वहन के लिए मल्हीपुर थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करना पड़ता है। आरोप है कि काम काज के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा लेखपालों के साथ अमर्यादित व आपत्तिजनक व्यवहार कर जनता के समक्ष उन्हें जानबूझ कर अपमानित किया जाता है। इससे संपूर्ण लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में इस मामले में तत्काल न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए संबंधित थाना प्रभारी के साथ काम काज करने में असमर्थता जतायी है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल सुनील कुमार मिश्र, बदरुल हक, शरीफ, सुरेश खन्ना समेत अन्य संवर्गीय लोग शामिल रहे।