{"_id":"624c7d550d8cfe07c01db16e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko624747419","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का सबब न बन जाए बीएसएनएल का जर्जर टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का सबब न बन जाए बीएसएनएल का जर्जर टावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लक्ष्मनपुर बाजार में 22 वर्ष पूर्व लगा बीएसएनएल का टावर जर्जर हो रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार को पत्र भेज कर जर्जर टावर हटवाने की मांग की है।
मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश को भेजे पत्र में लक्ष्मनपुर निवासियों ने कहा कि वर्ष 2000 में मुमताज अहमद के घर के पास किराए की भूमि पर टेलीफोन का एक्सचेंज व टावर लगाया गया था। तब इसकी आयु पंद्रह वर्ष निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि पूरी हो जाने के बावजूद विभाग ने इसे हटवाया नहीं। जबकि दूसरा टावर गढ़ी गांव में लगा दिया गया था।
इस जर्जर टावर को हटाने के लिए कई बार जिला प्रबंधक व उपमंडल अधिकारी से कहा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आंधी में टावर हिलने लगता है। जिससे हादसे की आशंका रहती है। स्थानीय निवासी गुलफाम अहमद, अनवर अली, फैजान अहमद, मुमताज अहमद सहित कई अन्य लोगों ने मुख्य महाप्रबंधक से इसे हटवाने की मांग की है।