{"_id":"622798caeb1f6d400a34507d","slug":"shravasti-srawasti-news-lko620950529","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में बिगाड़ा माहौल तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में बिगाड़ा माहौल तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली व थाना सिरसिया में सोमवार को होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संबंधित थानाध्यक्षों ने की। बैठक में होली के पर्व को नशामुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
भिनगा कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी रमेश ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो सभी को एक रंग में रंगने की सीख देता है। ऐसे में आप सभी को चाहिए कि इस रंग में भंग न पड़े इसके लिए न सिर्फ स्वयं नशे से परहेज करें बल्कि लोगों को भी नशे से दूर रहने की सीख दें। प्रशासन शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए संकल्पवान है। ऐसे में यदि किसी ने अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास किया तो भले ही वह कितनी ऊंची पहुंच वाला क्यों न हो जेल भेजा जाएगा। वहीं सिरसिया थाने में आयोजित बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार सारे गिले-शिकवे भुला कर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करें तो सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।