फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

व्यय प्रेक्षक ने परखा चुनावी खर्चे का हिसाब-किताब

Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। चुनावी खर्च की आयोग स्तर से तय सीमा पर नजर रखने के लिए नामित व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे का हिसाब किताब परखने को उनके व्यय लेखा रजिस्टर की जांच की। इसके लिए सभ प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को व्यय लेखा रजिस्टर के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में तलब किया गया। जहां मौजूद व्यय प्रेक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने लेखा कमेटी के सदस्यों की मदद से प्रत्याशियों द्वारा अब तक के चुनाव प्रचार पर खर्च की गयी धनराशि का बिल वाउचरों से सत्यापन किया। जांच के दौरान व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने को गैरहाजिर रहे पीस पार्टी समेत तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दो दिन में खर्च सत्यापित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी केे मनोज कुमार पाठक तथा श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार एवं पीस पार्टी से एहतशामुल हक खान व्यय लेखा रजिस्टर की जांच के लिए उपस्थित नही हुए। व्यय प्रेक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित रिटर्निंग आफिसर को गैर हाजिर रहे प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दो दिन में व्यय रजिस्टर उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया है कि आगामी चुनावी खर्च के दूसरे दौर की जांच 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। उन्होंने चुनाव लड़ रहे सभी सभी उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि में तय समय से उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा रजिस्टर की जांच अवश्य करवाने को कहा है। खर्च रजिस्टर की जांच के दौरान सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव, सहायक व्यय प्रेक्षक, लाइजन आफीसर भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा सहित कोषागार एवं अन्य विभागों के लेखाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed