फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तृतीय चरण के लिए फोर्स एटा हुई रवाना

Tue, 15 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। तीसरे चरण में एटा होने वाले विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिले से सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी व एएसपी ने पुलिस कर्मियों को चुनाव में सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए।
विज्ञापन

तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले से 7 प्रधान आरक्षी व 58 आरक्षियों को एटा भेजा गया है। जहां रवानगी से पूर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने उन्हें ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक व एएसपी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर एटा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) डॉ. देवेंद्र पचौरी, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed