फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

हत्या के मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। इकौना के लालबोझी निवासी जाकिर अली की आठ वर्ष पूर्व गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को उन्हें दोषी कराकर देते हुए अपर जिला जज ने आजीवन कारावास व तीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक मार्च 2014 को इकौना के ग्राम लालबोझी निवासिनी कमरुनिंशा ने इकौना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया पीड़िता का पति जाकिर अली एक मार्च दोपहर में रमवापुर गए थे। जहां से लौटते समय शाम को गांव के पास बढ़ईपुरवा निवासी जगदेव वर्मा, रोहित वर्मा, अमित वर्मा उर्फ फूलचंद, रामानंद व रामलला ने रंजिश में उसे गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाते हुए जाकिर अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

विवेचना के बाद इकौना पुलिस ने जगदेव वर्मा, रोहित वर्मा, अमित वर्मा, रामलला व रामानंद को दोषी करार देकर चार्जशीट न्यायालय भेजी। जहां अपर जिला सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय अजय सिंह ने दोनो पक्ष के तर्क सुनने के बाद पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय पर मौजूद दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार बहराइच भेजा गया है। जबकि न्यायालय पर अनुपस्थित रहे दोषी रामलला व रामानंद के विरुद्ध न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed