{"_id":"61c8b29d875ab52ef8482fbf","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6106799138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल रैली निकालकर करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकिल रैली निकालकर करेंगे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सभी जिलेवासी शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत 29 दिसंबर को भिनगा में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए 29 दिसंबर को मतदाता जागरूकता के लिए मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से ईदगाह चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा, सब्जी मंडी, पानी टंकी तिराहा, दहाना व तहसील होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी। रैली में परिषदीय विद्यालयों एवं इंटर कॉलेज के अध्यापक/अध्यापिकाएं, पंचायत राज विभाग के स्वच्छता कर्मी व तहसील भिनगा के कर्मचारी शामिल होंगे।