फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

राप्ती पहुंची खतरे के निशान के ऊपर, बढ़ीं मुश्किलें

Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। जिले सहित नेपाल व पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण राप्ती नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार दोपहर बारह बजे राप्ती नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। वहीं राप्ती बैराज से पानी डिस्चार्ज होने के कारण अब नदी का पानी कछार के खेतों को जलमग्र करता हुआ गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कछारवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद कछारवासियों की धड़कने तेज हो रही है।
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर गुरुवार रात से पांच सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह दस बजे नदी का जलस्तर राप्ती बैराज पर 128.15 मीटर मापा गया। जो दोपहर बारह बजे 128.25 मीटर पहुंच गया। यहां नदी के खतरे का निशान 127.70 मीटर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुबह दस बजे 56512 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज किया गया। वहीं दोपहर बारह बजे 61810 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज किया गया। जिसके चलते राप्ती नदी न विकराल रूप धारण कर लिया। राप्ती की इस विभीषिका को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

राप्ती नदी के अचानक बढ़े जलस्तर के बाद राप्ती की लहरें कछार में खेतों को जलमग्र करते हुए गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते जमुनहा के उत्तमापुर, सर्रा, भवसाव, टिकुइया, भुड़कुलवा, टेडी पुरवा, नरायन पुरवा, संगमपुरवा, बरुआ, हरिहरपुर सहित कई अन्य गांव पानी से घिर रहे है। अचानक बाढ़ का पानी आ जाने से खेतों में लगी फसल जलमग्र हो रही है। वहीं सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण भिनगा जंगल स्थित केन नाला सहित पहाड़ी नालों में भी अचानक उफान आ गया है। जिसके चलते बाढ़ की स्थिति दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed