फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

देर शाम तक घोषित हुए 174 परिणाम, पंचायत चुनाव में इन्होंने मारी बाजी

Sun, 02 May 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान न्याय पंचायतवार मतगणना के लिए टेबिल बनाई गई थी। जहां रोस्टर के अनुसार एक एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पड़े मतों की गणना शुरू कराई गई। सबसे पहले मत पत्रों की छटाई की गई। इसके बाद मतों की गणना शुरू की गई। जिसके चलते मतगणना के कार्य में काफी विलंब हुआ। जिले में देर शाम तक विभिन्न पदों के 174 परिणाम घोषित हो पाए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान जमुनहा के ग्राम पंचायत कलकलवा में अजय कुमार वर्मा 358 मत पाकर ग्राम प्रधान चुने गए। जिनकी प्रतिद्वंदी नीलम देवी को 123 मत मिले। इकौना के ग्राम मनिकाकोट से प्रधान पद पर बलराम यादव 314 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी जवाहर लाल यादव को 265 मत मिले। ग्राम श्रवनतारा से प्रधान पद पर दिलीप शुक्ला 342 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलादेवी को 305 मत मिला। ग्राम खरगूपुर में खुशुबू तिवारी 225 मत पाकर प्रधान चुनी गई। जिनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 180 मत मिले। ग्राम पंचायत संगम पुरवा में प्रधान पद पर रूबी 397 मत पाकर विजेता रहीं। जबकि माया देवी 197 मत पाकर रनर रहीं।
विज्ञापन

जमुनहा के ग्राम पंचायत ओदाही में सोडर 358 मत पाकर प्रधान चुने गए। जबकि रनर समीर को 131 मत मिले। हरिहरपुररानी के बैरागीजोत से राजरानी, खजुहा झुंझुनिया से दिनेश यादव, जमुनहा के संगम पुरवा में रामकली देवी साहू प्रधान चुनी गई। जमुनहा के ग्राम गंगा भागड़ से रामराज, असनी से लज्जावती, आला गांव से इसराइल खान, उल्लाहवा से शांति देवी प्रधान चुनी गई। इकौना ग्राम बैदोरा मशरिक से रीता, मदारा से समीर कुमार मिश्रा, इटवरिया से मनोज कुमार, कोडरी दीगर से तैकशा बेगम, जमुनहा के बभन पुरवा से गुड्डू, झिरझिरवा से खातुना, गिलौला के औरय्या निधान से राम समुझ, एकघरवा से शमशुल, गुटुहुरु से महेश कुमार, कटार से रीमा सिंह, अकारा से मंजू देवी, एकडगवा से जैसराम, केरवनिया से शकुन्तला, औरय्या टिकई से अरविंद कुमार, उत्तमापुर से राजेश कुमार तथा कल्यानपुर से रज्जब अली ग्राम प्रधान चुने गए। वहीं गिलौला के वार्ड नंबर 49 से छतीबा, वार्ड नंबर 61 से पूजा देवी, वार्ड नंबर 65 से सुमन, वार्ड नंबर 25 से अनीता व वार्ड नंबर 98 से दिनेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए। किसी भी विकास क्षेत्र में देर शाम तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कोई भी प्रत्याशी विजेता घोषित नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed