{"_id":"6a37ed10e57d2a5e9e048c80","slug":"shravasti-girl-dies-of-electrocution-mother-suffers-burns-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: करंट लगने से बालिका की मौत, मां झुलसी, पंखे के तार को प्लास से काटने के दौरान चपेट में आई बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: करंट लगने से बालिका की मौत, मां झुलसी, पंखे के तार को प्लास से काटने के दौरान चपेट में आई बच्ची
Sun, 21 Jun 2026 07:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती/इकौना
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती/इकौना
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:24 PM IST
सार
मोहिनी घर में खेल रही थी और उसकी मां छत पर काम कर रही थी। जानकारी के अभाव में मोहिनी ने प्लास से पंखे का तार काटना शुरू किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और तार से चिपक गई।
विज्ञापन
मोहिनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंगुराजोत में रविवार दोपहर करंट लगने से मोहिनी (5) की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां किरण भी झुलस गईं।
विज्ञापन
मोहिनी घर में खेल रही थी और उसकी मां छत पर काम कर रही थी। जानकारी के अभाव में मोहिनी ने प्लास से पंखे का तार काटना शुरू किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और तार से चिपक गई। छत से नीचे आने पर किरण ने बेटी को चिपका देखा। उसे बचाने के प्रयास में किरण भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। किरण की चीख सुनकर पड़ोसी और मोहिनी का भाई दीपक वर्मा घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत बिजली का स्विच बंद कर दिया। दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। किरण का इलाज अभी भी जारी है। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन