फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti District Jail will start in a month

Shravasti News: एक माह में शुरू होगा श्रावस्ती जिला कारागार

Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shravasti District Jail will start in a month
श्रावस्ती। निर्माणाधीन जिला कारागार एक माह के अंदर शुरू हो जाएगा। शनिवार को कारागार महानिरीक्षक ने इसका निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कुछ कमियां भी गिनाईं, डीएम को इन्हें दूर कराने के लिए कहा गया है। इस मौके पर जेल के डीआईजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रावस्ती में कारागार का निर्माण विगत कई वर्षों से चल रहा है। अब इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही जेल का शुभारंभ करने की तैयारी चल रही है। नवनिर्मित जेल का काम देखने के लिए शनिवार को कारागार महानिरीक्षक एसएन साबत निरीक्षण के लिए श्रावस्ती पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने डीएम कृतिका शर्मा व एसपी प्राची सिंह के साथ निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कारागार में सीसीटीवी, एसटीपी के साथ ही वाटर ड्रेनेज सिस्टम को देखा। कई स्थानों पर जहां गेट की आवश्यकता थी, वहां अभी तक गेट नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही पूरे जेल परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं, जिसे साफ कराने की जरूरत है। महानिदेशक ने डीएम से इन कमियों को समय से पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फैजाबाद क्षेत्र के डीआईजी हेमंत कुटियाल ने बताया की श्रावस्ती कारागार जल्द ही कार्य करने लगेगा। इससे बहराइच जेल के अतिभार को कम किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान बहराइच कारागार के अधीक्षक राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed