फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shivering valley due to gusts of icy wind

Shravasti News: बर्फीली हवा के थपेड़ों से सिहरी तराई

Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shivering valley due to gusts of icy wind
ठंड से बचने के लिए गिलौला क्षेत्र में अलाव का सहारा लेते लोग। - संवाद
श्रावस्ती। तराई में रविवार को लगभग पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली, इससे पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। दिनभर धूप नहीं निकली, गलन बरकरार रही। इससे लोग हीटर व अलाव के इर्द-गिर्द बैठे रहे।
विज्ञापन



तराई में शनिवार रात से ही हवा की रफ्तार बढ़ गई है। रविवार सुबह तराई कोहरे की चादर में भी लिपटी रही, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ी रही, ज्यादातर लोग घर में कैद रहे। सड़क पर दृश्यता घटने से वाहनों की रफ्तार थमी रही, वाहन चालक फाॅग लाइट के सहारे गुजरते दिखे।
विज्ञापन


बर्फीली हवा के चलते रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बना रहा। बताते चलें कि शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन





बोले लोग- दिसंबर में वर्षों बाद इतनी ठंड
बहराइच से भिनगा पहुंचे बाइक सवार अटल सिंह ने बताया कि फुल जेकेट, दस्ताना व हेलमेट आदि पहनने के बाद भी गलन का अहसास हो रहा है। इससे बचने के लिए रास्ते में दो जगह रुक कर अलाव का सहारा लेना पड़ा। गिलौला निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों बाद दिसंबर महीने में लगातार इतने दिनों तक ठंड पड़ी है। बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन गलन के चलते उन्होंने यात्रा रद्द कर दी। भिनगा से अपनी बहन के घर गिलौला जा रहे अधिवक्ता अनुज ने बताया कि तीन दिन से यात्रा रद्द कर रहे थे, लेकिन अब मजबूरन जाना पड़ रहा है। गलन के साथ हवा सबसे ज्यादा परेशान कर रही है।




सरसों व सब्जी की फसल को हो सकता है नुकसान
भंगहा निवासी किसान अंकुर, गिलौला निवासी अखिलेश, सुरेश व दीपचंद आदि ने बताया कि गेहूं के लिए कोहरा व ठंड फायदेमंद है, लेकिन सरसों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कई दिनों से बादल व कोहरा है, इससे सरसों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवा से फूल भी झड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि विभिन्न सब्जियों के लिए भी गलन व पाला नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed