फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shivalayas echoed with Harhar Mahadev

हरहर महादेवव के उद्घोष से गूंजायमान हु़ए शिवालय

Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shivalayas echoed with Harhar Mahadev
श्रावस्ती। सावन मास के दूसरे सोमवार पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। शिवभक्तों ने सिरसिया के सोहेलवा जंगल स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों पर पहुंच कर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्त मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते दिखे।
विज्ञापन

एक बार में पांच से अधिक लोगों का मंदिर में प्रवेश नहीं होने दिया गया। ऐसे में लोग चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में मौसम की परवाह किए बिना जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सुबह शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने मंदिर पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, मुंडा शिवाला, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक किया। शिव भक्त अपने आराध्य बाबा भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा, गन्ना, शमीपत्र, गुड़, भस्म, रोली आदि से जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना करते दिखे। इस दौरान सभी प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed