फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shiksha Mitras protest against low honorarium

Shravasti News: कम मानदेय पर शिक्षा मित्रों ने जताया विरोध

Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras protest against low honorarium
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ा कर 12,500 रुपये करने पर विचार कर रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान भी किया गया है। इस बढ़ोत्तरी से नाखुश शित्रा मित्रों ने इस महंगाई के दौर में मात्र ढाई हजार रुपये की बढ़ोत्तरी को काफी कम बताते हुए इस पर विरोध जताया है। शिक्षा मित्रों का कहना है कि उन्हें सेवा प्रदाता के माध्यम से काम करने वाले कर्मियों से कम मानदेय स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र ने बताया कि उनका संगठन सम्मानजनक मानदेय के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। सरकार ने भी शिक्षा मित्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी का भरोसा दिलाया था। ऐसे में अब मात्र ढाई हजार रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र रेनू पांडे ने बताया कि सेवा प्रदाता के माध्यम से बीआरसी में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को कटौती के बाद साढ़े तेरह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। सुषमा पाठक ने कहा कि इतने कम मानदेय में बच्चों की पढ़ाई तो दूर घर खर्च चलाना भी चुनौती पूर्ण है। ऐसे में सरकार शिक्षा मित्रों का मानदेय कम से कम 35 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed