फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven people including woman injured after breaking into house over land dispute

Shravasti News: भूमि विवाद में घर में घुस कर मारपीट, महिला सहित सात घायल

Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven people including woman injured after breaking into house over land dispute
इकौना (श्रावस्ती)। भूमि विवाद में शुक्रवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारपीट की। जिसमें एक महिला व दो युवतियों सहित पांच लोग घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग जख्मी हुए। घायलों को सीएचसी इकौना भेजा गया। वहीं कटरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवीन मॉर्डन पुलिस थाना कटरा के रमवापुर चौकी अंतर्गत ग्राम वीरपुर खैरहनिया निवासी महेंद्र का गांव के ही सियाराम से भूमि विवाद चल रहा है। जिसका मामला चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को लेकर सियाराम के पुत्र मनोज ने राजू के साथ मिल कर महेंद्र कुमार के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से अनारपती पत्नी महेंद्र कुमार, संजीत कुमार पुत्र महेंद्र, कलावती पत्नी बरसाती व बरसाती की बेटी गायत्री तथा ननकाना को चोट आई। वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष से राजू व मनोज जख्मी हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। सभी घायलों को सीएचसी इकौना भेजा गया। कटरा पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलटा ट्रैक्टर चालक घायल
इकौना (श्रावस्ती)। कंजड़वा निवासी नंद कुमार का ट्रैक्टर कन्हैया विश्वकर्मा (22) चलाता है। शुक्रवार को बनकटा के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिसके नीचे दबने से कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे निकाल कर सीएचसी इकौना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed