फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven injured in road accidents

अलग अलग मार्ग दुर्घटना में सात घायल

Mon, 29 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in road accidents
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर के निकट शराब के नशे में धुत बाइक सवार रविवार देर रात गोवंश से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं एक दूसरे हादसे में भी नशे में धुत बाइक सवार गोवंश से टकरा गया जिससे बाइक पर सवार चार लोगों को गंभीर चोट आई। सभी घायलों को सीएचसी इकौना से बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना-भिनगा मार्ग पर ग्राम चिचड़ी के पास रविवार रात शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार सड़क पर बैठे गोवंश से टकरा गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बाइक पर सवार भांभेपारा निवासी शुभम मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा, पुत्तन गौतम व राजू गौतम पुत्रगण अखत गौतम तथा अमित कुमार पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीस मार्ग से गुजर रही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य हादसे में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केवलपुर निवासी सहजराम गांव के ही रामकुमार व लल्लूराम के साथ बाइक से किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पयागपुर की ओर जा रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर के पास पहुंचते ही सड़क पार कर रहे एक गोवंश से टकरा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बाइक सवार नशे में थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed