फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven coronas infected found in Shravasti

श्रावस्ती में मिले सात कोरोना संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Seven coronas infected found in Shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट कर्मचारी व मल्हीपुर के वीरगंज निवासी दंपती व उसके पुत्र की सोमवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं इकौना नगर के कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र सहित ग्राम दौलतपुर मौजा गोपालपुर निवासी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस पर मरीजों से संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाकर कर सभी को भंगहा स्थित लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात वीआईपी बाबू नियमित रूप से बहराइच से आकर ड्यूटी करते थे। कोरोना टेस्ट के लिए उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट कर्मी कोरोना पाजिटिव मिले। जिसकी जानकारी के बाद कलेक्ट्रेट पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारी को एंबुलेंस से लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया। इसके साथ ही कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मी के परिवारीजनों सहित उसके संपर्क में आए लोगों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं इस बारे में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि अभी कलेक्ट्रेट को हॉटस्पॉट घोषित करने व उसके खुलने या बंद होने पर फैसला नहीं हो सका है। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद जैसा आदेश निर्देश होगा उसका अनुपालन कराया जाएगा। वहीं वीरगंज बाजार निवासी एक महिला व उसके पति तथा पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें स्वास्थ्य ने लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा है। वीरगंज बाजार पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चौक वार्ड में सब्जी मंडी के निकट कपड़े का व्यवसायी कई दिनो से खांसी से परेशान था। 24 जुलाई को उनका 30 वर्षीय पुत्र उन्हें दिखाने सीएचसी ले गया जहां पिता पुत्र का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पिता पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये। वहीं सोमवार को ग्राम गोपाल पुर के मजरा दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति सीएचसी इकौना में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आया था। जहां हुई जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।

वहीं सीएचसी अधीक्षक व्यापारी के आजाद नगर स्थित आवास पर पहुंचे और मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा, जबकि ग्राम गोपाल पुर निवासी व्यक्ति सीएचसी से ही अचानक लापता हो गया। सीएचसी अधीक्षक एके मिश्रा ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आये 22 लोगों की पहचान की गयी है। सभी का सैंपल मंगलवार को लिया जायेगा। ग्राम गोपाल पुर के पॉजिटिव व्यक्ति की तलाश स्वास्थ्य टीम की ओर से कई जा रही है। वही उपजिलाधिकारी राजेश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने नगर पंचायत के कर्मचारियों व राजस्व कर्मियों के साथ संबंधित स्थानों को बैरिकेडिंग कराकर सील कर दिया गया है। वहीं बेचूबाबा मंदिर में भी लोगों के प्रवेश को मनाही कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed