फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Settle cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं मामले

Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Settle cases in National Lok Adalat
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय स्थित विश्राम कक्ष में गुरुवार शाम बैंक अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय स्थित विश्राम कक्ष में बृहस्पतिवार शाम बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने व अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने कहा कि 11 सितंबर को राष्ट्र्ीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए सभी बैंक अधिकारियों व प्रबंधक अधिक से अधिक मामलों, प्रीलिटिगेशन वादों को नियत कर अधिक से अधिक वादों/प्रीलिटिगेशन वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही नियत किए गए मामलों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में अविलंब भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके लिए नोटिस व सम्मन को अलग-अलग थानावार लिफाफे में रखकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्राप्त करा दें। प्रत्येक थाने के पैरोकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में नोटिस व सम्मन कर तामील नोटिस व सम्मनों को वापस करने के लिए उपस्थित हो। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक अपने-अपने बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से कितनी राशि तक वह सुलह-समझौते कर सकते हैं। इसके संबंध में पहले से ही अनुमति प्राप्त कर लें। जिससे बाद में दिक्कत न हो। इस दौरान मृत्युजंय श्रीवास्तव सिविल जज प्रवर खंड, अतिश रंजन श्रीवास्तव शाखा प्रबंधक बैक ऑफ बड़ौदा, अमित सिंह शाखा, प्रबंधक एचडीएफसी बैक, विजय चंद्र मिश्रा शाखा प्रबंधक एलडीबी, दीप गौरव इंडियन बैक, राजेश शाह शाखा प्रबंधक व आलोक कुमार गुप्ता सहित कई अन्य बैक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed