{"_id":"61914f8f07c8ed5a7b68887d","slug":"server-fault-hindered-in-the-revision-of-voter-list-srawasti-news-lko6044383109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अड़ंगा बनी सर्वर फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अड़ंगा बनी सर्वर फाल्ट
विज्ञापन
श्रावस्ती के जमुनहा स्थित महरू मूर्तिहा में बने बूथ पर मौजूद बी एल ओ
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में विधानसभा सूचियों को संशोधित किए जाने के लिए चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में सर्वर फाल्ट अड़ंगा लगा रही है। बीएलओ की ओर से भराए गए फार्मों को तहसीलों में स्थापित कंप्यूटरीकृत खेतौनी कक्ष में आपरेटरों की मदद से फीड कराने का कार्य आए दिन होने वाली सर्वर फाल्ट से तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। इसके चलते ही फीडिंग कार्य से जुड़े आपरेटरों को देर तक काम करना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ अभियान के तहत शनिवार को बूथो पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहां ज्यादातर लोग सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन फार्म जमा करते नजर आए। सूची में नाम व पता संशोधित कराने व मृतक व दूसरी जगह चले जाने वाले वोटरों का नाम हटवाने के आवेदन अपेक्षा से काफी कम आ रहे हैं। भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की वोटर सूचियों को संशोधित कर अपडेट बनाने और एक जनवरी 2022 को पात्रता पूरी करने वाले युवाओं का नाम इसमें दर्ज कराने के लिए भिनगा, जमुनहा व इकौना तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहां मौजूद बीएलओ ने बूथ पर पहुंचे लोगों से नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने व हटवाने के लिए फार्म छह, सात, आठ व आठ क पर आवेदन प्राप्त किया।
नाम जुड़वाने वालों की रही भीड़
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय महरू मूर्तिहा में 5 बूथ बनाये गए हैं। इसमे बूथ संख्या 91 पर मौजूद सहायक अध्यापक रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि नाम बढ़ाने के लिए चार फॉर्म भरे गए हैं। जिसमे 2 महिला 2 पुरूष है। वही बूथ संख्या 89 पर मौजूद मोहम्मद अयूब ने बताया कि दो पुरुष व आठ महिलाओं ने सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म भरे। जबकि 11 मृतक लोगों का नाम हटाने के लिए तथा एक व्यक्ति का नाम संसोधन के लिए फार्म जमा किया गया है। बूथ संख्या 90 पर मौजूद सफिया बेगम ने बताया कि 2 पुरूष एक महिला के नए फार्म मिले है। जबकि दो महिलाओं के मृतक होने के कारण उनके नाम हटाने के फार्म आए। बूथ संख्या 92 पर मौजूद शोभाराम ने बताया कि एक पुरूष दो महिला के नए फार्म मिले हैं। वहीं बूथ संख्या 93 पर मौजूद नाजुक जहां ने बताया 3 लोगों का नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म भरा गया है।
विज्ञापन
बीईओ के कहने पर लिया गया फार्म
कंपोजिट विद्यालय कन्या पाठशाला में बने बूथ संख्या 178 पर तैनात बीएलओ सरोज वर्मा द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए दिए जाने वाले फार्म भरने के बाद जमा नहीं किए जा रहे थे। इसकी शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव के समझाने के बाद बीएलओ ने फार्म जमा करने का कार्य शुरू किया। वहीं भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 165 पर बीएलओ रेनू देवी नदारद मिली।
बूथ पर लटका मिला ताला
जमुनहा के असनी बूथ पर शनिवार को विशेष अभियान के दौरान ताला लटका मिला। यहां न तो कोई बीएलओ आया और न ही कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी ही केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे। ऐसे में पुरानी मतदाता सूची में त्रुटि दुुरुस्त कराने अथवा नाम जुड़वाने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौट कर परेशान होना पड़ा।