फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Selection trial for admission in residential sports hostel today

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आज

Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Selection trial for admission in residential sports hostel today
श्रावस्ती। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में चयन ट्रायल होगा। इसमें टेबल टेनिस, बास्केटबाल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, कुश्ती एवं क्रिकेट खेलों में जिला, मंडल तथा राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 10 रुपये जमा कर आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा से प्राप्त किया जा सकता है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 26 सितंबर, मंडल स्तर पर चयन ट्रायल 27 सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोंडा में एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 29 व 30 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया जाएगा। बालक व बालिकाओं की तैराकी में आयु 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

आयु के संबंध में अभ्यर्थियों को विद्यालय की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित होना जरूरी है। यदि किसी कारणवश चयन ट्रायल के समय जन्मतिथि सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना संभव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं अभ्यर्थी के माता-पिता की ओर से जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed