फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Selection of 24 players in the package level chess competition

संकुल स्तरीय शतरंज स्पर्धा में 24 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 28 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Selection of 24 players in the package level chess competition
श्रावस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा भिनगा में रविवार को संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नौ जनपदों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें 24 छात्रों को चयनित किया गया। इसमें चयनित छात्र तीस जुलाई को नवोदय विद्यालय गाजियाबाद में क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा में आयोजित संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आसपास के नौ जनपदों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र वर्ग अंडर 14 में अवनीश पटेल, श्रेयांश, अंशुमान, अभय व छात्रा वर्ग में ईशा, अपर्णा, नरगिस खान, जाहिदा शामिल रहीं।
विज्ञापन

अंडर 17 में बालक वर्ग में जैद, रिंकू, शुभम, सिद्धार्थ व बालिका वर्ग में पलक श्रीवास्तव, पारुल मौर्या, प्रज्ञा त्रिपाठी, अंकिता सहित 24 बच्चों का चयन किया गया। इसमें बारह बालक व बारह बालिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित बच्चों को तीस जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद में क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। इस दौरान प्राचार्य आरबी मौर्य, बीडी त्रिपाठी, एसके शर्मा, अजय सिंह सहित अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

फुटबाल के लिए जावेद का चयन
खेल निदेशालय की ओर से फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले स्तर पर चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें मंडल स्तर पर खेलने के लिए जावेद अहमद पुत्र युनूस अहमद निवासी चौरीकोटिया रहमत गांव का चयन किया गया है। चयनित छात्र 31 जुलाई को देवीपाटन मंडल पर आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed