फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seeing the miracle of Buddha, people adopted Buddhism

Shravasti News: बुद्ध का चमत्कार देख लोगों अपनाया बौद्ध धर्म

Mon, 07 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 07 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the miracle of Buddha, people adopted Buddhism
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में वर्षावास पूजन का आयोजन किया गया। सोमवार को बौद्ध सांस्कृतिक महासभा की ओर से आयोजित विशेष वर्षावास पूजा में बौद्ध भिक्षु ने महात्मा बुद्ध की जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बौद्ध भिक्षु जलछन लामा ने बताया कि धम्म सभा व धर्म प्रचार के दौरान महात्मा बुद्ध ने कई चमत्कार किए थे। इस घटना के बाद वहां मौजूद हजारों लोगों ने बौद्ध धर्म को श्रेष्ठ मान उसे स्वीकार किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक बार धम्म सभा में अचानक बुद्ध के कंधों से लपटों की जगह पानी और पांवों से पानी की जगह लपटें निकलने लगीं थी। इस दौरान बुद्ध के शरीर से रंग भी निकलने लगे। जिसे देखकर लोग आश्चर्य चकित हो गए। उनके मन में बुद्ध की कई छवियां बन गई। यही छवियां धम्म का प्रचार करने वाली बनी। जब विरोधियों ने चमत्कार का जवाब देने की कोशिश की तो वह हिल भी नहीं सके। वहां मौजूद सभी छह प्रतिद्वंदी और उनके मंडप उड़ गए। बाद में शर्म के मारे एक को छोड़ पांच ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बोद्ध भिक्षु ने बताया कि इसके बाद बुद्ध ने अपने ही हमशक्ल के साथ धम्म पर वाद विवाद किया। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने माना कि बुद्ध ही असली विजेता, बेहतर इंसान और बेहतर शिक्षक हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed