फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Security system will remain tight on Kajari Teej

कजरी तीज पर चुस्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 26 Aug 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Security system will remain tight on Kajari Teej
श्रावस्ती। कजरी तीज पर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ जमा होगी। यहां जिले से ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों सहित नेपाल राष्ट्र से भी कांवड़िया जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए शुक्रवार को एसपी ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कजरी तीज पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र के कांवड़िया सिरसिया के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने शुक्रवार विभूति नाथ मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधक समिति व महंत के साथ बैठक कर कजरी तीज पर आने वाले शिव भक्तों के संबंध में मंदिर समिति की तरफ की जाने वाली व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सिरसिया पंकज कुमार को कजरी तीज पर मेला परिसर सहित यहां आने वाले सभी मार्गों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान पीआरओ उपनिरीक्षक अर्जुन पटेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भिनगा से रवाना होंगे कांवड़िया
भिनगा के राजर्षि काली मंदिर से सोमवार 29 अगस्त को शाम पांच बजे कांवड़ियों की टोली विभूतिनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ पैदल रवाना होगी। जो मंगलवार को विभूतिनाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed