फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Secret complaints will be taken from girl students and then their solution will be given.

Shravasti News: छात्राओं से ली जाएगी गुपचुप शिकायत फिर होगा उनका समाधान

Mon, 29 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 29 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Secret complaints will be taken from girl students and then their solution will be given.
श्रावस्ती। विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों के चलते पुलिस तक अपनी बात न पहुंचा पाने वाली छात्राओं को बहुत जल्द सहूलियत मिलने वाली है। एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को फीडबैक फॉर्म देगी। फॉर्म में छात्राएं बिना अपनी पहचान उजागर किए, अपने व अपने आसपास की सुरक्षा संबंधी शिकायत लिख सकती हैं। पुलिस फीडबैक फॉर्म के आधार पर मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीमें चौपाल, सम्मेलन आदि के माध्यम से महिलाओं व छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला कानूनों की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके अभी भी बदनामी, परिवार द्वारा समर्थन न मिलने आदि के भय से कई महिलाएं समस्या होने के बाद भी पुलिस तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाती हैं। उनकी पहचान उजागर होने के डर से कई बार वो हेल्पलाइन नंबरों का भी इस्तेमाल करने से हिचकिचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी हिचकिचाहटों पर विराम लगाने के लिए एसपी राहुल भाटी ने नई कार्ययोजना बनाई है, जिसके तहत विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमें स्कूल पहुंचेंगी और छात्राओं को फीडबैक फॉर्म देंगी।



खुद के साथ दूसरों की समस्याओं को भी कर सकती हैं उजागर
पुलिस द्वारा मिले फीडबैक फॉर्म में छात्राएं कोचिंग या स्कूल जाने वाले रास्तों पर अगर कोई टिप्पणी या छेड़छाड़ करेगा, तो उसकी शिकायत कर सकती हैं। साथ ही उनके आने-जाने वाले रास्तों में अगर कहीं कोई और समस्या होगी, तो उसकी, उनके आसपास किसी महिला या युवती के साथ घरेलू हिंसा होने, स्कूल में या उनके मोहल्ले में सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होने आदि का जिक्र कर सकती हैं।




समस्या के आधार पर गठित होगी टीम : एसपी
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि फीडबैक फॉर्म के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर टीम गठित की जाएगी। अगर किसी छात्रा के आने-जाने के रास्ते में सन्नाटा आदि रहता है, तो वहां संबंधित समय पर पिकेट वाहन तैनात किया जाएगा। साथ ही अगर किसी छात्रा को साइबर संबंधी समस्या होगी, तो उसे साइबर टीम देखेगी। छेड़छाड़, फोन कर परेशान करने, पीछा करने आदि संबंधी अगर कोई शिकायत आएगी, तो संबंधित थाने की टीम मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed