फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Screening and Quarantine Center Inspection

स्क्रीनिंग व क्वारंटीन सेंटर का जाना हाल

Sat, 20 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Screening and Quarantine Center Inspection
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने शनिवार को जिलाजज के निर्देश पर इकौना स्थित क्वारंटीन स्थल व स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुलेश कुमार सिंह के निर्देश पर इकौना पहुंचे। जहां उन्होंने जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में स्थापित स्क्रीनिंग सेंटर व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इकौना में बने क्वारंटीन स्थल का निरीक्षण किया। जहां आने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित मानक के अनुरूप स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय जांच की तहसीलदार इकौना से जानकारी ली।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार ने बताया कि स्क्रीनिंग सेंटर को नियमित रूप से प्रतिदिन हर घंटे सैनिटाइज किया जाता है। इकौना में आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग व हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। इसके बाद सभी को बिस्किट, पानी व लंच पैकेट दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उनका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया जाता है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संबंधित को लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग सेंटर से परिवार के मुखिया को लंच पैकेट देने के साथ 15 दिन का राशन देकर सरकारी वाहनों से उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है। स्क्रीनिंग एवं क्वारंटीन सेंटर पर सरकारी कम्यूनिटी किचन बना है। जहां शुद्ध एवं ताजा लंच पैकेट बनवाकर प्रवासी कामगारों एवं व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता है। शुक्रवार को 84 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग करके उनके घर भेजा गया है। क्वारंटीन सेंटर में अब तक 19 व्यक्तियों को रखा गया है।

कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। तहसील क्षेत्र में कुल 21 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये थे, इनमें से 18 मरीज ठीक होकर घर चले गये है। शेष 03 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस पर सचिव ने तहसीलदार इकौना को निर्देशित किया कि प्रवासी मजदूरों एवं क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed