फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Schools can be derecognized if pressure is put on them to buy from the desired shop.

Shravasti News: मनचाही दुकान से खरीदारी का दबाव बनाने पर विद्यालयों की जा सकती है मान्यता

Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Schools can be derecognized if pressure is put on them to buy from the desired shop.
श्रावस्ती। जिले के निजी विद्यालयों में किताब व ड्रेस के नाम पर अभिभावकों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। विद्यालयों में मनमाने तरीके से बेची जा रही किताबों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बीएसओ को कड़ाई से नियमों का पालन कराने व विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में मनचाही फीस वसूलने, महंगी किताबों को बेचने व ड्रेस को अनियमित तरीके से बदलने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीएम ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए अनियमितता करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी विद्यालय पांच वर्ष से पहले ड्रेस नहीं बदल सकता है। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद व एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा किसी अन्य प्रकाशक की पुस्तकों को दबाव बनाकर मनचाही दुकान से खरीदवाने पर विद्यालयों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस संबंध में बीएसए अजय कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में अभियान चलाकर जांच की जाएगी। साथ ही अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed