फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   School painted in the night to show the commissioner

आयुक्त को दिखाने के लिए रात में रंग डाला विद्यालय

Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
School painted in the night to show the commissioner
कस्तूरबा बांधी आवासीय विद्यालय हरिहरपुरानी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आयुक्त देवीपाटन मंडल ने शुक्रवार शाम जिले का दौरा किया। उन्हें सब कुछ अच्छा दिखाई दे। इसलिए रातोंरात ही हरिहरपुररपानी के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय को रंगवा डाला। यही नहीं बच्चों की यूनीफॉर्म, बिस्तर व थाली सब कुछ चमका दिया। इसके बावजूद समीक्षा बैठक में कई खामियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

जब-जब किसी अधिकारी या फिर किसी जन प्रतिनिधि का दौरा जिले में होता है। तब-तब ही स्कूलों को चमकाया जाता है। यहां तक कि कई बार ऐसा भी हुआ जब दूसरे विद्यालय के छात्रों को लाकर सब कुछ बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। जब आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एमपी अग्रवाल ने जिले का दौरा किया। वह शाम 3.30 बजे भिनगा पहुंचे। उनका पहला कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से मिलना था। वह जब वहां पहुंचे तो नजारा बदला-बदला था। जो बिल्डिंग दो दिन पहले सीलन से भरी थी, उसकी रंगाई करके उसको चमका दिया था। छात्राओं के हॉस्टल में बिस्तर की चादर चमक रही थी। उनकी यूनीफॉर्म व सामान रखने का तरीका संस्कारी था। जिसे देख आयुक्त भी गदगद हुए। लेकिन यह माहौल महज कुछ ही क्षण के लिए था। इसके बाद सब कुछ पूर्ववत हो गया।
विज्ञापन

ऐसे ही अन्य विभाग भी अपनी-अपनी कमियों को छिपाने के लिए बैठक में भरसक प्रयास करते देखे गए। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग की कोई कमी दिखाई न दे। ऐसे में समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ अपनी विभागीय प्रगति रिपोर्ट ही साथ में लेकर नहीं आए। जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई। इस दौरान आयुक्त ने बीसी सखी, गोल्डेन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा भी की। इस दौरान उनके साथ डीएम नेहा प्रकाश, सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम कुंवर पंकज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed