{"_id":"64a442701ca15808ff0baa6a","slug":"sawan-arrives-with-rain-srawasti-news-c-104-1-slko1050-314-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: झमाझम बरसात के साथ सावन का आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: झमाझम बरसात के साथ सावन का आगमन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सोमवार रात झमाझम बरसात के साथ सावन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। रात में हुई बरसात से खेत व खलिहान सहित गलियां भी जलमग्न हो गईं। मध्य रात शुरू हुई झमाझम बरसात रुक-रुक कर भोर तक जारी रही। खेतों के जलमग्न होने से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। वहीं बरसात बाद बादलों की लुकाछिपी के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।
सावन के पहले दिन ही मेघ झूम कर बरसे। मध्य रात शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर भोर तक जारी रही। इस दौरान आसमान पर घने काले बादल व लगातार चल रही पूर्वोत्तर हवाओं के कारण मौसम का मिजाज नरम बना रहा। अपेक्षित बरसात के बाद किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
भिनगा में पुरानी बाजार, खैरी मोड़, ईदगाह तिराहा, खलवा बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग नाला बन गए। यही हाल भिनगा के दहाना, लकड़ी मंडी, कहारन मोहल्ला, खरगौरा मोड़, तुलसीपुर बाजार, लक्ष्मणपुर, जोखवा, कटरा बाजार, इकौना नगर सहित गांवों का भी रहा। जहां मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।