फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sardar Patel united India: Minister in charge

सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया : प्रभारी मंत्री

Wed, 29 Oct 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel united India: Minister in charge
कलेक्ट्रेट में बैठक करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : कलेक्ट्रेट में बैठक करते प्रभारी मंत्री।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज उन्हीं की वजह से भारत एक अखंड देश बन सका है। सरदार पटेल के कार्यों व उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करना है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जयंती के सफल आयोजन के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विद्यालयों व महाविद्यालयों में निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का भी आयोजन कराया जाए। इसके अलावा नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला, योग व स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरदार पटेल की चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने, एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से पूरे देश में सरदार @150 समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत शपथ और प्रमाणपत्र वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, एसपी राहुल भाटी, विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed