{"_id":"6a736939cdf2c8b80f09fc3b","slug":"sanitation-fee-to-be-implemented-in-rural-areas-from-august-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122190-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में अगस्त से लागू होगा स्वच्छता शुल्क : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में अगस्त से लागू होगा स्वच्छता शुल्क : डीएम
Wed, 05 Aug 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि अगस्त से सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शुल्क अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। इसके तहत लोगों से एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन कर समय पर केयर टेकर को मानदेय देने, आरआरसी के नियमित संचालन व नगर क्षेत्रों में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा पृथक्करण केंद्र, वर्मी कंपोस्ट यूनिट पर केयर टेकर तैनात कर नियमित संचालन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट और गोबरधन प्लांट की स्थापना पर भी जोर दिया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कटरा और टंडवा महंत के सचिवों व प्रशासकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम ललित कुमार, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।