{"_id":"5e248b218ebc3e4b294d1e78","slug":"sambhar-dies-in-dog-attack-srawasti-news-lko5039426153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के हमले में सांभर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के हमले में सांभर की मौत
विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट जंगल से निकल कर आए सांभर को कुत्तों ने किया घायल, जिसकी बाद में हो गई मौत।
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट के जंगल से निकल कर एक सांभर शनिवार को सिटकहना गांव पहुंच गया। जहां कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाकर सूचना वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय गिरंट पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वन कर्मियों ने सांभर का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड व वनों में मानव प्रवेश के कारण अब जंगली जीव आबादी की ओर पलायन करने लगे हैं। तीन दिन पूर्व जंगल से निकल कर आया एक हिरन खेत की बाड़ में फंस गया था। उसे बाद में वन कर्मियों ने हरदत्त नगर गिरंट जंगल में छोड़ा था। वहीं शनिवार को चारे की तलाश में हरदत्त नगर गिरंट के जंगल से निकला एक सांभर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सिटकहना गांव पहुंच गया। जहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों से मुक्त कराया और जानकारी वन कार्यालय हरदत्त नगर गिरंट में दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने सांभर को इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सा गिरंट पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वन कर्मियों ने सांभर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हरदत्त नगर गिरंट जंगल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस बारे में हरदत्त नगर गिरंट के वनक्षेत्राधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि चारे की तलाश में हिरन आदि खेतों की ओर जा रहे हैं। शनिवार को सिटकहना गांव पहुंचे सांभर की कुत्तों के हमले में मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।