{"_id":"5f8095d08ebc3e9be83adb45","slug":"roshan-jahan-and-anita-won-srawasti-news-lko5444072176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन जहां व अनीता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन जहां व अनीता ने मारी बाजी
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के राजकीय हाईस्कूल विशुनापुर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ने की। इसमें रोशन जहां व अनीता गोस्वामी अव्वल रहीं।
राजकीय हाईस्कूल विशुनापुर में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज गिरी ने की। इस दौरान विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रोशन जहां प्रथम, अनीता गोस्वामी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि सड़क पर आने जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी जरूरी है। सड़क पर ड्राइविंग करते समय लोगों को चाहिए कि वह हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा घोषणा, प्रदर्शनी, सड़क नियमों का परीक्षण, हेलमेट के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लड़कियों की स्कूटर रैली, अखिल भारतीय रेडियो पर सड़क सुरक्षा पर वाद विवाद, कार्यशालाएं, सेमिनार आदि का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच व ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद लोग गलती करते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। यह आपके जीवन रक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरों को भी सुरक्षित करने में सहयोग करें।