फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rojedars offer Namaz in homes

रोजेदारों ने घरों में पढ़ी अलविदा की नमाज

Fri, 22 May 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Rojedars offer Namaz in homes
श्रावस्ती। रमजान माह में अलविदा की नमाज आम रोजेदारों ने घरों में ही पढ़ी। इसके लिए पहले ही धर्म गुरुओं ने अपील की थी। वहीं मस्जिदों में सांकेतिक रूप से चुने हुए पांच लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सभी धार्मिक स्थानों के सामने तैनात रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान धार्मिक स्थल भी लोगों के लिए बंद हैं। शुक्रवार को अलविदा की नमाज होने के बाद भी मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। मस्जिद में केवल चुने हुए लोग अपना दैनिक कार्य करते मिले। इसीलिए अलविदा की नमाज शुक्रवार को रोजेदारों ने अपने घरों में पढ़ी।
विज्ञापन

इसके लिए पहले ही धार्मिक गुरुओं ने लोगों को नमाज के लिए घर से न निकलने की अपील की थी। ऐसे में प्रत्येक मस्जिद में इमाम के साथ साथ मात्र पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी जगह जगह मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिले में शुक्रवार का दिन सभी के लिए खास रहा। इस दिन जहां रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अता की, वहीं हिंदुओं के लिए वट सावित्री की पूजा का विशेष पर्व था। पूर्व में जहां मस्जिदों में अलविदा की नमाज के लिए वहीं मंदिरों में पूजा के लिए लोगों की भीड़ एकत्र होती थी वहीं इस बार लॉकडाउन के चलते दोनों जगहों पर सन्नाटा रहा।
कोई भी आदमी नियमों का उल्लंघन करके कहीं जा न सके, इसलिए एएसपी बीसी दुबे सुबह से ही मंदिर व मस्जिद के आसपास व्यवस्था की जांच करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने सीताद्वार व लक्ष्मननगर मंदिर की व्यवस्था जांची। इसी के बाद वह दरगाह मस्जिद, इकौना, लक्ष्मननगर मस्जिद, नासिरगंज, बदला, गिरंट व मिर्जापुर की मस्जिदों की व्यवस्था देखी। इसी के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

वहीं अलविदा की ही तरह ईद की नमाज भी लोग घरों में ही पढ़ेंगे। इसके लिए धर्म गुरुओं ने अपनी ओर से लोगों को संदेश देना शुरू कर दिया है। मौलानाओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना एक महामारी है। इससे जितना दूर रहेंगे उतना ही बचाव होगा। इसलिए घरों में ही नमाज अदा करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अनावश्यक लोगों से न मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed