फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Robbery by holding woman hostage at gunpoint

Shravasti News: बंदूक के बल पर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 29 Apr 2023 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Robbery by holding woman hostage at gunpoint
जमुनहा(श्रावस्ती)। बरगदहा के मजरा रघुनाथपुर स्थित एक घर में बीते शुक्रवार की रात सीढ़ी के सहारे घुसे बदमाशों ने बंदूक के बल पर घर में मौजूद अकेली महिला बंधक बना कर लूटपाट की। बदमाश घर में रखी 80 हजार की नकदी व अन्य कीमती आभूषण के साथ अन्य सामान लूट कर चलते बने। मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरगदहा के मजरा रघुनाथपुर निवासिनी सरोज देवी के पति ज्ञान प्रकाश मिश्रा की मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र पंजाब में रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात सरोज देवी छत पर अकेले ही चारपाई डालकर सो रही थी। देर रात सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े बदमाशों ने बंदूक के बल पर उसे बंधक बनाया।
विज्ञापन

नीचे ले जाकर मारपीट के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश घर में रखा बक्सा व अलमारी तोड़ कर उसमें रखे सोने व चांदी की जेवरात, चांदी के प्लेट, सिक्के, पायल, झुमका, नथुनी के साथ ही 80 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह घर से बाहर निकली महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे। उन्होंने महिला का हाथ खोल कर उसे बंधन मुक्त बनाने के साथ ही घटना की जानकारी जमुनहा पुलिस चौकी को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed