{"_id":"693b1bc80ba3c577490b0f55","slug":"roads-in-india-nepal-border-area-are-also-in-bad-condition-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116428-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सड़कें भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सड़कें भी खस्ताहाल
Fri, 12 Dec 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
तिघरवा-सोनपुर मार्ग पर बने गड्ढे।- संवाद
तुलसीपुर। तराई में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के आसपास की सड़कों की हालत भी दयनीय है। कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, बजड़ियां भी बिखरी पड़ी हैं। इसके चलते सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम ये है कि सड़कों की मरम्मत तीन-तीन साल से नहीं करवाई गई है। नेपाल सीमा से सटा होने के चलते कई गांव संवेदनशील हैं और चौकसी के लिहाज से सड़कों का बेहतर रहना बेहद जरूरी है।
भारत-नेपाल सीमा के मार्जिनल मार्ग पर सागर गांव मोड़ से सोनपुर मार्ग तक कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के चलते बजड़ियां भी सड़क पर बिखर गई हैं, जिन पर फिसलकर बाइक व साइकिल सवार गिरते रहते हैं। स्थानीय निवासी जाबिर अली व मुस्ताक ने बताया कि लगभग तीन साल पहले सड़क की मरम्मत करवाई गई थी। उसके बाद से कोई देखने तक नहीं आया। गड्ढों के चलते लोग घायल होते रहते हैं।
जमुनहा विकासखंड में तिघरवा-सोनपुर मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। अमरहवा गांव के पास बने गड्ढे में पानी भरा है, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी उत्तम लाल वर्मा ने बताया एक साल पहले मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन सड़क फिर से गड्ढों में बदल गई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से 10 से अधिक गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन
जमुनहा विकासखंड में जमुनहा बाजार से कलकलवा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर गड्ढों को ईंट के टुकड़े डालकर भर दिया गया है, जो खतरनाक साबित हो रहा है। सड़क पर कुछ स्थानों पर कीचड़ व गंदा पानी भरा है। कलकलवा निवासी लाल बहादुर वर्मा व दीनानाथ वर्मा ने बताया कि 12 साल पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद दोबारा मरम्मत नहीं करवाई गई, जिसके चलते सड़क अपना अस्तित्व खो चुकी है।