{"_id":"6a8dd9df5db5094c7e07623f","slug":"road-to-medkiya-school-in-poor-condition-risk-of-accidents-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122650-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मेड़किया विद्यालय मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मेड़किया विद्यालय मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा
Tue, 25 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मेड़किया जाने वाला बदहाल रास्ता
सिरसिया। ग्राम पंचायत बेचईपुरवा के मजरा मेड़किया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल है। ऐसा तब है जब मार्ग के किनारे गहरा तालाब है और किसी भी समय स्कूल जाने वाले छात्र हादसे का शिकार हो सकते हैं।
सिरसिया विकासखंड के मेड़किया निवासी शेषराम यादव, गुरु प्रसाद गुप्ता, राम आधार, रक्षा राम, सुरेश मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा आदि ने बताया कि गांव के सैकड़ों बच्चे उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। रास्ता बदहाल होने से उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद ये रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है। रास्ते पर बने गड्ढों के चलते बच्चे किनारे से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बारिश के बाद पैर फिसलने से बच्चे मार्ग किनारे बने तालाब में गिर सकते हैं और किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता सही करवाने के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से रास्ता सही करवाने की मांग की है।