फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Road safety month begins with awareness rally

जागरूकता रैली से सड़क सुरक्षा माह का आगाज

Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Road safety month begins with awareness rally
वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते श्रावस्ती विधायक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटनाएं रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को एआरटीओ कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जिसे श्रावस्ती विधायक व सीओ सिटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि शरद ऋतु चल रही है। इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन के सामने लाइट रिफ्लेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इससे हादसे की आशंका कम रहती है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला अथवा वाहन पर अनाधिकृत रूप से सायरन, प्रेशर हॉर्न, गलत नंबर प्लेट, अपारदर्शी काली फिल्म, दोपहिया पर तीन सवारी या बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते कोई मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं, इस दौरान आमजन को पंफलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों से निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए ऐसे वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों को जेल भेजने की बात कही। इस मौके पर एआरटीओ नरेश वर्मा, यातायात प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित, यात्री कर अधिकारी रणबीर सिंह चौहान, संभागीय निरीक्षक भीमसेन, प्रधान सहायक ओपी मिश्र, सुरेंद्र, शिवम सिन्हा, सचिन शुक्ल, अमर दीप साहू, पंकज कनौजिया, रवींद्र व अश्वनी मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed