{"_id":"5d6d4a958ebc3e012e1f2a17","slug":"road-accident-srawasti-news-lko4794766198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांवड़िया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांवड़िया की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार कांवड़िया की सिरसिया में दुर्गा मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर लोहटी निवासी राजेश कुमार (24) पुत्र रामकुमार सोमवार को जलाभिषेक करने विभूतिनाथ मंदिर गया था। वहां जलाभिषेक कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सिरसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास कांवड़ियों को लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर हो गई।
इससे राजेश बाइक समेत सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल गया। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजेश हेलमेट नहीं पहने था।