फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Review of the security system of the court

न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 03 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Review of the security system of the court
श्रावस्ती। जिले के न्यायालयों में फरियादियों व वादकारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं तहसील परिसर में भी लोगों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में न्यायालय सुरक्षा में लगे कर्मी जब तक परिस्थितियां सामान्य न हो तब तक और एहतियात बरतें।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा कमलाकांत त्रिपाठी ने मातहतों से कहीं। उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर सहित सदर तहसील भिनगा में संचालित न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तहसील में लगे मेटलडिटेक्टर आदि की जांच भी की गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मातहतों को न्यायालय परिसर में आने जाने वाले लोगों पर विशेष चौकसी बरतने, अनावश्यक रूप से भीड़ न जमा होने देने, बगैर मास्क किसी भी व्यक्ति को परिसर में न आने देने तथा परिसर में मौजूद लोगों से सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनसे सतर्क रहकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने को कहा। इस मौके पर प्रधान आरक्षी सहित कई अन्य महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed