फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Review meeting of Cow Protection, Monitoring and Evaluation Committee held

Shravasti News: गो संरक्षण, अनुश्रवण व मूल्यांकन समिति की हुई समीक्षा बैठक

Tue, 12 Dec 2023 12:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 12 Dec 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Review meeting of Cow Protection, Monitoring and Evaluation Committee held
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय गो संरक्षण, अनुश्रवण व मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम ने की। उन्होंने ठंड में गोवंशों को संरक्षित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि गोआश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों को ठंड से बचाने के कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्हें चारा-पानी सहित उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। कहा कि कहीं भी गोवंश खुले में नहीं रहेंगे। यदि कहीं भी किसी जानवर को कोई हानि हुई तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी। सभी बीडीओ व डिप्टी सीवीओ नियमित गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 31 दिसंबर तक चलाए जा रहे गोवंश संरक्षित अभियान के तहत नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना में गोवंश को संरक्षित किया जाय। जिससे वे सड़कों पर न घूमने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि गोवंश को ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थलों में तिरपाल, बोरा, पराली इत्यादि का प्रयोग किया जाए। वृद्ध, अशक्त व नवजात गोवंशों पर विशेष ध्यान दें। बैठक का संचालन सीवीओ डाॅ. मानव ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, डीडीओ रामसमुझ, सीओ भिनगा अतुल चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति, डीपीओ पीके दास, ईओ भिनगा डा. अनीता शुक्ला सहित सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed