{"_id":"5f32be6a8ebc3e3ce36bdf7c","slug":"responding-to-three-people-for-negligence-srawasti-news-lko5347189107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचना में शिथिलता पर तीन से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचना में शिथिलता पर तीन से जवाब तलब
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर अपराध समीक्षा किया। अपराध समीक्षा के दौरान 43 विवेचनाएं लंबित मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही विवचकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कोतवाली निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
भिनगा कोतवाली का एएसपी बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उनके द्वारा कोतवाली पर तैनात विवेचको के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्हें 43 विवेचनाए लंबित मिली।
जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान उन्होंने शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने की चेतावनी भी दिया। साथ ही विवेचकों से विवेचनाओ व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान एएसपी ने कहाकि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखें तथा नियमों का पालन करें। कोरोना वायरस सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ जब क्षेत्र पर निकले तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें।