{"_id":"6275558031ef97414f064f42","slug":"reprimanded-for-getting-substandard-mid-day-meal-srawasti-news-lko629371325","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया मध्याह्न भोजन मिलने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया मध्याह्न भोजन मिलने पर लगाई फटकार
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा की जांच करती राज्य महिला आयोग की सदस्य
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के दौरे पर आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां बच्चों से मिल कर उनके शैक्षिक स्तर की जांच की। वहीं बच्चों को दिए जाने वाले एमडीएम की गुणवत्ता को भी जांचा। घटिया मध्याह्न भोजन मिलने पर शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को व्यवस्थाओं को सात दिन में दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडे पुरवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 05 के छात्रों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाने के साथ ही उसे लिखवाकर भी देखा। इतना ही नहीं उनके द्वारा छात्रों की कॉपियां भी देखी गईं। इस दौरान कॉपियां चेक नहीं होने पर सहायक अध्यापक शकुंतला पाल को कड़ी फटकार लगाते हुए सही ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करके छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का निर्देश दिया।
उन्होंने कक्षा 1, 2 व 3 की कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। जहां छात्रों से पढ़ने-लिखने आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में एक साथ पांच अध्यापकों के द्वारा छुट्टी पर हैं। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक साथ सभी अध्यापक छुट्टी लेंगे तो निश्चित ही बच्चों का पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम को विभाग से समन्वय बनाकर रोस्टर के हिसाब से छुट्टी लेने के लिए कार्रवाई कराने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने छात्रों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जांच की। गुणवत्ता सही न होने पर फटकार लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी को सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव ओझा, महिला थाना प्रभारी संजू पांडे, प्रधानाध्यापक अनुराग पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बेटियों की कम उम्र में न करें विवाह
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में बेटियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है जो चिंता का विषय है। इसलिए माता-पिता से अपील है कि वह अपनी बेटी की शादी सही उम्र में करें। क्योंकि कम उम्र में शादी करने से वह अल्प आयु में ही मां बन जाती हैं। इससे जच्चा-बच्चा दोनों के ऊपर ही कुप्रभाव पड़ता है तथा वह कुपोषित रहते हैं। जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर भी अधिक है। बाल विवाह रोके बिना समाज में स्वस्थ परंपरा नहीं कायम की जा सकती। इसलिए जनसहयोग से ही इस कुप्रथा को रोका जा सकता है। इस दौरान उपजिलाधिकारी रोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।