फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Relief from rain, revival of crops

Shravasti News: बारिश से राहत, फसलों को संजीवनी

Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain, revival of crops
बहराइच/महसी/विशेश्वरगंज/देवलखा/मिहींपुरवा। जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं मंगलवार को पूरी तराई बारिश के आगोश में रही। सुबह से शुरू हुआ रिमझिम व झमाझम बारिश का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे जिले के पांच लाख से अधिक किसानों का इंतजार मंगलवार को खत्म हुआ। सुबह उमड़े मेघों से जिले सराबोर हुआ। सोमवार को जहां सिर्फ नानपारा व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में बारिश हुई थी वहीं मंगलवार को जिले की सभी छह तहसीलाें को बादलों ने सराबोर किया। जिले भर में 20 एमएम तक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश से सबसे ज्यादा फायदा पयागपुर, कैसरगंज, सदर, महसी तहसील के किसानों को हुआ जो सोमवार को हुई बारिश से अछूते रह गए थे। विशेश्वरगंज निवासी किसान बृज किशोर पाठक, दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार, विजय मिश्रा, लल्लन यादव, अजय मिश्रा, सतीश कुमार सोनी, कामता मौर्य, बच्छराज मिश्र आदि ने बताया कि यह बारिश अमृत वर्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज के देवलखा क्षेत्र में भी अच्छी बारिश से किसान गदगद रहे। देवलखा निवासी किसान गुरु प्रसाद मौर्या, रामतेज आदि ने बताया कि सिंचाई के समय पर बारिश हुई है। बारिश से मिहींपुरव क्षेत्र के किसानों में भी खुशी की लहर रही।

शहर के ब्राह्मणीपुरा, नई बस्ती, वजीरबाग, बक्शीपुरा आदि मोहल्लों में भीषण जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। ऐसा ही नजारा कैसरगंज बाजार के सब्जी मंडी के सामने से डिहवा गांव जाने वाले मार्ग पर दिखा। जहां भीषण जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं मिहींपुरवा के जंगल गुलरिहा, सुजौली, चहलवा, मंझरा, गिरगिट्टी, सोमईगौढ़ी बख्तावर गौढी, आदि गांवों के चारों तरफ भी बरसात का पानी भरा दिखा।
तेज हवा से मक्का, बाजरा, केला को नुकसान

महसी ब्लॉक के सधुवापुर निवासी किसान अमरनाथ तिवारी, दिनेश बाजपेई, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि बारिश वरदान बनकर आई है। इससे गन्ने व धान को सीधा फायदा हुआ है। बाजपेईपुरवा गांव निवासी विश्वंभर शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला,करूना शुक्ला आदि ने बताया कि गन्ने व धान को तो फायदा हुआ है, लेकिन मक्का, बाजरा और केला को तेज हवा से आंशिक नुकसान पहुंचा है।




कोट-जिले भर में अच्छी बारिश हुई है। बारिश सभी प्रकार की फसलों के लिए फायदेमंद है। जिन किसानों ने खाद की ट्राॅप ड्रेसिंग नहीं की है, वह कर लें। आगामी तीन दिनों तक जिले में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed