{"_id":"5d3c82638ebc3e6cbb2a5c64","slug":"registration-start-for-paddy-purchase-srawasti-news-lko4731770174","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए 25 जुलाई से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जल्द अपना पंजीकरण करा लें। जिससे समर्थन मूल्य पर उनके धान की खरीद हो सके।
यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से 25 जुलाई से उनका पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। योजना के तहत पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
इसका लाभ लेने के लिए किसानों को अपना सीबीएस युक्त बैंक खाता संख्या, आईएफआईसी कोड, कंप्यूटरीकृत खतौनी, कुल रकबा व बोए गए धान का रकबा, फोटो युक्त पहचान पत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति देना होगा। इससे किसानों से खरीदे गए धान का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
यह किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं से करा सकते हैं। किसान पंजीयन को राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंक कराया गया है। इसके बाद से किसान का सामान्य धान 1815 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए का धान 1835 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा।
वह किसान जिन्होंने रबी की फसल के लिए अपना पंजीयन कराया था उनको दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सिर्फ गेहूं के स्थान पर धान लिखना होगा। किसानों के धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी 2020 तक की जाएगी। किसान अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।