फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Recovery in the name of delivery, return the money on arrival of CMS

प्रसव के नाम पर वसूली, सीएमएस के आने पर पैसे लौटाए

Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of delivery, return the money on arrival of CMS
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रसव के नाम पर यहां तैनात स्टाफ नर्स वसूली कर रही है। इसकी शिकायत के बाद शनिवार को सीएमएस के आने की सूचना पर स्टाफ नर्स ने आशा कार्यकर्ता के माध्यम से पैसा लौटा दिया। आरोप की पुष्टि के बाद सीएमएस ने विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ निवासी नीलम देवी पत्नी अशोक कुमार प्रसव कराने आई थी। उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया, यह उसका दूसरा प्रसव था। प्रसव से पूर्व ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रजनी शुक्ला ने प्रसव में दिक्कत की बात कह उसे रेफर कराकर बहराइच ले जाने की सलाह दिया। इस पर अशोक कुमार व उसके साथ मौजूद आशा कार्यकर्ताओं ने बहराइच ले जाते समय कहीं रास्ते में प्रसव न हो जाए, इसका हवाला देकर अस्पताल में ही प्रसव कराने को कहा। इस पर स्टाफ नर्स रजनी शुक्ला द्वारा 2500 रुपये की मांग की गई। पैसा लेने के बाद ही स्टाफ नर्स ने नीलम का प्रसव कराया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी अशोक ने कुछ मीडिया कर्मियों से की। जब मीडिया कर्मियों ने इस प्रकरण की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी तो वह मौके पर आ पहुंचे। उन्हें आता जान कर स्टाफ नर्स ने आशा कार्यकर्ता को 2500 रुपये लौटा दिया। इस बारे में स्टाफ नर्स का कहना है कि गंभीर केस होने के कारण उसे रेफर किया जा रहा था, जब सुरक्षित प्रसव हुआ तो खुशी में अशोक ने इनाम के रूप मे उसे 2500 रुपये दिए थे, जिसे वापस लौटा दिया गया है। सीएमएस डॉ. जेता लाल ने बताया कि जानकारी मिली थी। मैंने मौके पर पहुंच कर सभी पक्षों से प्रकरण की जानकारी ली है। मामला गंभीर है, इससे विभाग की बदनामी होगी। संबंधित स्टाफ नर्स के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed