फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Received training in Tathagata Hall for PET exam

पीईटी की परीक्षा के लिए तथागत हाल में मिला प्रशिक्षण

Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Received training in Tathagata Hall for PET exam
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में पीईटी की परीक्षा संप्नन कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसके लिए जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसे सकुशल, सुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में बैठक व प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 233 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह सभी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखकर परीक्षा संपन्न करायेंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली शाम तीन से पांच बजे तक कराया जाएगा। डीएम ने सभी नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र अधीक्षकों सहित कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कोई भी प्रश्नपत्र अथवा ओएमआर पुस्तिका परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम अथवा परीक्षा कक्ष के बाहर खुली स्थिति में नहीं जानी चाहिए। सभी प्रश्नपत्र व ओएमआर पुस्तिकाएं सीलबंद अवस्था में ही परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम में व परीक्षा कक्ष में प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्ति के बाद इसे निर्धारित प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों की उपस्थिति में दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर सीलबंद करने के बाद सीलबंद अवस्था में ही परीक्षा केंद्र से केंद्र अधीक्षक के कंट्रोल रूम तक ले जाई जाएंगी। ओएमआर उत्तर पत्रक की पैकिंग करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि ओएमआर उत्तर पत्रकों की गणना करके उनकी मूल प्रति पैकेट (लाल) व कोषागार प्रति पैकेट (नीला) में ही पैक किये जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुचिता बनाए रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा संपन्न कराएं। उन्होंने नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वह अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेंगे। आने वाले सभी परीक्षार्थी की पहचान केंद्र पर उपलब्ध प्रपत्र व परीक्षार्थी के पहचान के किसी अभिलेख जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या अन्य कोई वैधानिक दस्तावेज से कराएंगे। जिससे किसी भी दशा में किसी परीक्षार्थी के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा न देने पाए। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कराएं। परीक्षा केंद्र के सभी कक्ष परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व खुल जाएं।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न होने पाए। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय आदि भी तत्काल व्यवस्थित करा लें। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के पास अपने प्रवेश पत्र तथा प्रश्न पुस्तिका के अतिरिक्त कोई पुस्तक, कागज, कलकुलेटर, स्लाइड रूल, चार्ट गणितीय/संख्यिकी सारणी, सेलुलर फोन अथवा अन्य किसी प्रकार की कोई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेई, एसडीएम आरपी चौधरी, प्रवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, सभी तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी ओपी श्रीवास्तव, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed