फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti increased due to rain

बारिश से राप्ती में बढ़ा जलस्तर

Sat, 20 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Rapti increased due to rain
श्रावस्ती। पांच दिन से रुक रुक कर हो रही बरसात ने राप्ती का जलस्तर बढ़ा दिया है। बैराज पर शनिवार सुबह राप्ती 127.40 मीटर पर पहुंच गई। यहां राप्ती का खतरे का निशान 127.70 मीटर है। वहीं राप्ती में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी जिला बाढ़ के खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस दौरान बाढ़ सुरक्षा में लगे अधिकारी अपनी अपनी चौकियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लग गए हैं।
विज्ञापन

जिले में हर साल राप्ती लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आती है। यदि लगातार बरसात हो तो नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। विगत पांच दिनों से जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश व नेपाल के डुबान क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण राप्ती बैराज में अचानक पानी बढ़ गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बैराज पर नदी का जलस्तर 127.40 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 127.70 मीटर पर है। ऐसे में नदी खतरे के निशान से मात्र 30 सेंटीमीटर नीचे रह गई। इसके बाद भी बाढ़ का खतरा अभी दूर बताया जा रहा है। इसका कारण है कि भकला पुल का निर्माण हो जाने के कारण नदी में पानी की डिस्चार्ज क्षमता बढ़ गई है। राप्ती में सुबह पानी का बहाव 30375 क्यूसेक प्रति घंटा था। इसके चलते दो बजे तक राप्ती का जलस्तर कुछ कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे राप्ती नदी का जलस्तर 127.25 मीटर पर पहुंच गया। वहीं नदी में बहाव की क्षमता 25784 क्यूसेक रह गई, इसके चलते बाढ़ सुरक्षा के तहत ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
राप्ती का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ चौकियों में लगे अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने कटरा के मुस्काबाद व नारायणपुर का निरीक्षण किया। मुस्काबाद में निर्माणाधीन पल्ली कटर को देखा। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम तिलकपुर के सामने राप्ती घाट, तटबंध को देख कर मनिकापुर घाट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बताया कि 11 घर ऐसे है जो बाढ़ आने के दौरान क्षतिग्रस्त हो सकते है।
जिन्हें बचाने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को कार्रवाई करने को कहा गया। इस दौरान टीम ने गिलौला के रमनगरा व इकौना के सिसवारा घाट को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार राज कुमार पांडेय, तहसीलदार शिवध्यान पांडेय, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड विनोद गुप्ता मौजूद रहे।

राप्ती का जलस्तर सुबह आठ बजे 127.40 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय यहां बहाव 30375 क्यूसेक था। धीरे धीरे जल स्तर घटने लगा। दो बजे तक नदी का जलस्तर 127.25 मीटर पर पहुंच गया था। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। - अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed