{"_id":"645150c72469495f360593c9","slug":"randomization-of-polling-personnel-for-civic-elections-srawasti-news-c-13-1-213067-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन
Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा। ऐसे में नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना में होने वाले चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों का मंगलवार को रेंडमाइजेशन कराया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में रेंडमाइजेशन के दौरान डीएम व सीडीओ के साथ चुनाव प्रेक्षक मौजूद रहे।
नगर निकाय के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को सकुशल, निर्विघ्न व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रभारी महानिदेशक स्कूली शिक्षा व विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग विजय किरन आनंद को प्रेक्षक नियुक्त किया है। जिनकी उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में निकाय चुनाव के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों का पोलिंग बूथ से तृतीय रेंडमाइजेशन कराया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने प्रेक्षक को बताया कि नगर पालिका भिनगा में 50 च नगर पंचायत इकौना में 17 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन दोनों नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए 88 पार्टियां बनाई गईं हैं। जिसमे 352 कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि राज्य निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुरूप जिले में नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम भिनगा आशुतोष, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, एनआईसी इंजीनियर दीप नारायन श्रीवास्तव मौजूद रहे।