{"_id":"681a5376328b80665e0fb7ee","slug":"rain-is-opening-old-wounds-kachhar-residents-will-face-difficulties-again-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111072-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुराने जख्म कुरेद रही बारिश, फिर दुश्वारी झेलेंगे कछारवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुराने जख्म कुरेद रही बारिश, फिर दुश्वारी झेलेंगे कछारवासी
Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कलकलवा गांव जाने वाला मार्ग विगत वर्ष आई बाढ़ में कटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। तराई में आए दिन हो रही बारिश ने कछारवासियों के जख्म कुरेद दिए हैं। विगत वर्ष बाढ़ व बरसात में क्षतिग्रस्त हुए मार्गों की मरम्मत अब तक नहीं हुई। ऐसे में लोगों को बाढ़ के दौरान इन मार्गों का वजूद खत्म होने की चिंता है।
जमुनहा क्षेत्र के गांवों का मुख्यालय भिनगा से सीधा जोड़ने वाला मघवापुर मार्ग पिछले वर्ष बाढ़ में कट गया था। यहां डिप व पुल निर्माण कराना तो दूर विभाग ने सड़क बनवाना भी मुनासिब नहीं समझा। विभाग आवागमन बहाल कराने के लिए मिट्टी डाल कर काम चला रहा है। यहां धूल के कारण वाहन चालकों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। वहीं अब बारिश ने समस्या और बढ़ा दी है। यही स्थिति क्षेत्र के ककरदरी गांव जाने वाले मार्ग की है। इस मार्ग के आधे हिस्से को राप्ती विगत वर्ष आई बाढ़ में काट कर अपनी धारा में मिला चुकी है। शेष बचे मार्ग की न तो मरम्मत हुई और न ही लटक रही इंटरलाकिंग को सुरक्षित ही कराया गया। ऐसे में आवागमन की दुश्वारी झेल रहे ग्रामीणों को संभावित बाढ़ में मार्ग का वजूद खत्म होने की चिंता है।
यही स्थिति कछार क्षेत्र के अन्य गांवों की भी है। विगत बाढ़ व बरसात में क्षतिग्रस्त हुए इन मार्गों की मरम्मत न होने से जहां लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।