फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain is expected, farmers should be cautious

Shravasti News: बारिश की आशंका, किसान रहें सतर्क

Tue, 27 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 27 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rain is expected, farmers should be cautious
 वीरपुर क्षेत्र में धान की मड़ाई करते किसान
श्रावस्ती। जिले में 28 और 29 अक्तूबर को भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते दिनों आए अर्नब तूफान से फसलों को हुए नुकसान से किसान अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि मौसम के नए अलर्ट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में किसान खेतों में बची धान की फसल को जल्द समेटने में जुटे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। खेतों में जलभराव के बीच किसान किसी तरह धान की कटाई कर फसल सुखाने में लगे हैं। कई किसान मड़ाई कराकर अनाज निकाल रहे हैं, जबकि कुछ कंबाइन मशीनों की मदद से फसल समेटने में जुटे हैं। किसानों को आशंका है कि दोबारा बारिश हुई तो खेतों में खड़ी और कटी फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

छलका किसानों का दर्द
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, महदेइया गांव निवासी किसान छोटेलाल कुलदीप ने बताया कि पहले ही धान और मक्का की फसल बर्बाद हो चुकी है। अब किसी तरह बची फसल समेट रहे हैं। दोबारा बारिश हुई तो परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। किसान दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल पर मौसम की चेतावनी देखने के बाद से चिंता बढ़ गई है। फसल को बचाने के लिए बिना सुखाए ही मड़ाई कराकर अनाज निकालना पड़ रहा है। गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बलिदानपुरवा निवासी सुंदर लाल यादव ने बताया कि उनकी मक्के की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अब धान की कटाई चल रही है। बारिश होने पर खेत में पड़ी फसल सड़ सकती है। वहीं, गजफ्फरपुरवा निवासी शरीफ खान ने बताया कि तेज हवा और बारिश से गन्ने की फसल गिरने का खतरा है। इसकी कटाई भी जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

डीएम ने की सावधानी बरतने की अपील
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने नदी, नहर, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली चमकने के दौरान पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी है। पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों के पास खड़े होने से बचने को भी कहा है। डीएम ने किसानों से फसलों, पशुओं और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के उपाय करने तथा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में नुकसान की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 या संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed